फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर टेंपो में बैठे जेबकतरे ने उड़ाए साढ़े चालीस हजार

विज्ञापन
जेब कटने पर थाने पहुंचा पीड़ित चंद्रशेखर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। मुंगीसापुर पशुबाजार में भैंस बेचकर लौटते समय टेंपो में सवारी बनकर बैठे जेबकतरे ने पशुपालक की जेब काट दी और 40,500 रुपये उड़ा दिए। डेरापुर कस्बे में स्टैंड पर पशुपालक जेब कटी देख सन्न रह गया। टेंपो में साथ बैठे युवक पर उसे शक हुआ। पशुपालक उसे पकड़ने को लपका तो वह पहले से खड़े बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मडनापुर गांव निवासी चंद्र शेखर राजपूत शुक्रवार को मुंगीसापुर बाजार भैंस लेकर गए थे। वहां 40,500 रुपये में भैंस बिकी। रुपये पैंट की जेब में रखकर वह मुंगीसापुर टेंपो स्टैंड पर आए और डेरापुर जाने को टेंपो में बैठ गए। डेरापुर में टेंपो से उतरे तब उसने जेब कटी देखी। चंद्र शेखर ने पुलिस को बताया कि मुंगीसापुर में स्टैंड से टेंपो चलने लगी तो एक युवक आया और बैठने लगा। जगह न होने पर टेंपो चालक ने बैठाने से मना कर दिया। डूडीवरी बंबे के पास टेंपो पहुंचने पर एक यात्री उतरा तो वहां पहले से खड़ा युवक टेंपो में ठीक बगल में बैठ गया।
कुछ देर में टेंपो डेरापुर पहुंचा तो बगल में बैठा युवक पहले उतरा, इसके बाद वह उतरा। जेब कटी देखकर शक हुआ तो बगल में बैठे युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पहले से मौजूद बाइक सवार ने उस युवक को बैठाकर मुंगीसापुर की ओर भाग निकला। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है। टेंपो स्टैंड पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें