नौहानौगांव में गस्त करती पुलिस
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के नौहानौगांव में गुरुवार रात कुत्ते को मारने के विवाद मेें दो पक्षों में जमकर मारपीट हउई थी, जिसमें सात लोग घायल हुए थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के 22 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया है। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नौहानौगांव निवासी रघुनंदन सिंह का पालतू कुत्ता गुरुवार रात गांव के शमसुद्दीन के बाड़े में मरा मिला था। इस पर रघुनंदन ने उस पर कुत्ते को मारने का आरोप लगाया था, जिस पर विवाद और मारपीट हुई थी। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बृजनंदन की तहरीर पर शमसुद्दीन, मुस्तकीम, शहीद मोहम्मद, छोटे, इसाद मोहम्मद, मुस्तकीन, फारूक, रफीक, लाल मोहम्मद, शकील, पप्पी, नफ ीस, छुन्ना, छोटेलल्ला, लोले, अंकुश, इकबाल, महरोज, फैज मोहम्मद, मन्नी, चोले व साबिर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कराया गया है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।