फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभी में 20 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कुंभी गांव में हाईवे के समीप तीन गाटे की 20 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जे की पुष्टि हुई है। डीएम ने कार्रवाई के लिए एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए हैं। राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन में वसूली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि प्रशांत अग्रवाल और विजय अग्रवाल ने कुंभी में सौ एकड़ भूमि क्रय की है। आरोप लगाया कि इसी भूमि के चारो ओर सरकारी बंजर, बीहड़ व हाईवे किनारे की 20 एकड़ भूमि पर कब्जा कर बाउंड्री बना ली गई। लगातार मिट्टी का अवैध खनन कर राजस्व क्षति की जा रही है।
डीएम ने एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा व तहसीलदार अकबरपुर अजीत कुमार से पड़ताल की। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से भी पूछताछ की गई। गाटा संख्या 700, 703 व 706 में सरकारी 20 एकड़ भूमि पर कब्जे की पुष्टि हुई। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि तहसीलदार को अवैध मिट्टी खनन में वसूली की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सरकारी भूमि कब्जाने में कार्रवाई के लिए एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया गया है। राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच कराकर आख्या मांगी गई है। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें