फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बंधक बनाकर रुपये वसूली करने में दो ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ठेकेदार व जानकारी देते सीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। चोरी का आरोप लगाकर मजदूरों को बंधक बनाकर लाठी डंडों से पीटने और रुपये वसूली करने के आरोपी दोनों ठेकेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो सितंबर की है और वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

तरौली में प्लांट बनाकर सिंचाई व बंबा को पक्का किए जाने का काम हो रहा है।छिबरामऊ निवासी ठेकेदार अभिषेक व उन्नाव निवासी उपेंद्र ने प्लांट से सीमेंट, बालू, वाहनों की बैटरियां व डीजल चोरी का आरोप लगाकर 2 सितंबर को तीन मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तब एसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर सीओ रसूलाबाद राम शरण सिंह ने पुलिस टीमें गठित की थीं। कसमड़ा निवासी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया था कि बेटा मोहित, उसका साथी अनिल उर्फ गुड्डू और श्रीपाल बंबों को पक्के करने के काम में लगे हैं। ठेकेदारों ने चोरी का आरोप लगाकर बेटे, अनिल व श्रीपाल को बंधक बनाकर पीटने के बाद 35 हजार रुपये वसूले थे। सोमवार देर रात पुलिस ने बंधक बनाने, मारपीट, धमकी व अवैध वसूली में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू थी। सीओ राम ने बताया कि आरोपी ठेकेदारों को लालू नहर पुल ने पुलिस टीम ने पकड़ा। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें