08 अगस्त की तारीख से काटा गया चालान।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पांच अगस्त को बिना मास्क लगाए पकड़े गए बाइक सवार का तीन दिन आगे आठ जुलाई की तारीख में चालान काट दिया। अब थाना प्रभारी गलती सुधारने की बात कह रहे हैं।
देवराहट थाना क्षेत्र के परौली गांव निवासी मुक्ता प्रसाद के पुत्र आशीष ने बताया कि वह पांच अगस्त को बाइक लेकर शाहजहांपुर कस्बा गया हुआ था। वहां पर वाहन चेकिंग के दौरान सट्टी थाने के दरोगा सत्य प्रकाश वर्मा ने मास्क न लगाए होने पर रोक लिया। इसके बाद चालान काट कर रसीद थमा दी। बाइक की आरसी भी जमा कर ली। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। उसने रसीद देखी तो उसमें चालान काटे जाने की तारीख आठ अगस्त पड़ी थी। दरोगा का यह कारनामा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि गलती से चालान रसीद में आगे की तारीख डाल दी गई है तो उसमें सुधार किया जाएगा।