फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की मौत, दो भाइयों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद मृतक कुंज बिहारी की पत्नी, बेटा, साला व अन्य। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के ज्योतिष गांव में गुरुवार रात परचून दुकानदार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने दो देवरों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। सिर में खरोंच के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

कुंज बिहारी उर्फ (42) गांव में परचून की दुकान करता था। गुरुवार रात उसका भाइयों से विवाद हुआ था। इसमें मारपीट हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता रामबहादुर ने 85 सौ रुपये में बकरी बेची थी। इसी धनराशि के बंटवारे को लेकर मृतक की भाइयों से मारपीट हुई थी। हालांकि पिता ने मारपीट की बात से इंकार किया है। पिता के मुताबिक मृतक शराब के नशे में गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मायके में रह रही मृतक की पत्नी अपर्णा बेटे आदित्य 11 को लेकर पहुंच गई। उसने पुलिस को देवर कृष्ण मुरारी और कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को अर्जी दी। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि भाइयों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। मृतक के दो भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नौ साल से मायके में रह रही थी पत्नी
कटरा गांव निवासी अपर्णा ने वर्ष 2011 में पति कुंज बिहारी उर्फ भोला, सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से वह बेटे आदित्य को लेकर मायके में रह रही थी। गुरुवार रात घटना की जानकारी पर ज्योतिष गांव पहुंची। उसने मृतक की मां, बहन व पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें