फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने में तीन पट्टाधारकों पर 15 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यमुना नदी की जलधारा में मशीनें लगाकर अवैध खनन का मामला उजागर हुआ है। डीएम ने इसकी जांच कराई थी। शनिवार को तीन पट्टाधारकों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्हें काली सूची में डालने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नदी की जलधारा में खनन पर रोक है। इसके बाद भी खरका वन, खरका टू व दौलतपुर कछार घाट में यमुना नदी की जलधारा में पोकलैंड से बालू का खनन हो रहा था।
इस तरह का अवैध खनन होने की जानकारी डीएम राकेश कुमार सिंह को मिली। उन्होंने एसडीएम भोगनीपुर राजीव राज व खनन निरीक्षक केबी सिंह से जांच कराई थी। जांच में गलत तरीके से खनन की पुष्टि हुई। इस पर झांसी की घनाराम इंफ्रा इंजीनियर्स, उरई जालौन की हरिहर मिनरल्स, गोविंद नगर कानपुर की एंथ्रासाइट इंफ्रा प्राइवेट लिमटेड पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों पट्टा धारकों को एक सप्ताह के अंदर जुर्माना की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा गलत तरीके से खनन करते पकड़े जाने पर पट्टा निरस्त करने के साथ फर्म को काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें