फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ करेंगे विवेचना, आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सीओ डेरापुर को सौंपी गई है। क्षेत्र में इसकी चर्चा रही कि जिस थाने में इंस्पेक्टर का हुकुम चलता था वहीं वह मुल्जिम बन गया।
विज्ञापन

रसधान निवासी भट्ठा संचालक संजय कुमार गुप्ता के ईंट भट्ठे की मिट्टी ढो रहे वाहनों को पकड़कर 70 हजार रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव को एसपी अनुराग वत्स ने शुक्रवार रात निलंबित कर दिया था। शनिवार को आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ भट्ठा संचालक की तहरीर पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर फरार है। मामले की विवेचना सीओ डेरापुर रामकृष्ण मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस मामले में मध्यस्थता करने वाले एक अन्य भट्ठा संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि विवेचना में मिलने वाले साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें