फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर ईंटों से हमला कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। शेरपुर गांव में पति ने बड़ेे भाई के साथ मिलकर पत्नी को ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में दोनों ने महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। हरगोविंद की पत्नी सीमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति जुआ व शराब का आदी है। करवाचौथ के पहले जुआ हारने पर पति ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी उसके भाई रामू को हुई तो वह उसे मायके ले गया। पति ने दीपावली के त्योहार पर पत्नी को वापस बुला लिया। गुरुवार की रात पति ने उसके साथ फिर मारपीट कर दी। विरोध करने पर जेठ दिनेश भी उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध किया तो पति और जेठ ने ईंट से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से वह जमीन पर गिर गई। बाद में उसे घर से निकाल दिया। मामले की जानकारी मायके पक्ष को हुई। भाई रामू बहन को थाने ले गया। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें