डेरापुर। कस्बे में थाने का नया भवन बनने के बाद पुराना निष्प्रयोज्य हो गया था। इसकी जांच की लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम डेरापुर थाने पहुंची। वहां पुराने थाने के भवन के अलावा थाना प्रभारी सहित आरक्षियों के पुराने भवन की नापजोख की। विभाग के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह टीम के साथ शुक्रवार को डेरापुर थाने पहुंचे। उन्होंने मुख्य आरक्षी गंधर्व सिंह के साथ थाने के पुराने भवन एवं थाना प्रभारी व मुख्य आरक्षी सहित पुराने बने भवनों का निरीक्षण किया। हरिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सहित सात पुराने आवास जर्जर हैं। इसकी रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। मुख्य आरक्षी गंधर्व सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद भवन की निलामी संबंधी कार्रवाई की अनुमति मिलेगी।