फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 2 साल बीत गए आज तक पति ससुराल नहीं लाया, बोली प्राण त्याग दूंगी लेकिन यहीं रहूंगी

Wed, 21 Nov 2018 08:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी में कानपुर शहर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपना हक लेने के लिए ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गयी। महिला का कहना है कि उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी, लेकिन उसका पति उसको ससुराल ले कर नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
आज जब महिला ससुराल पहुंची तो उसे अंदर नहीं आने दिया। जिसके बाद महिला ने घर के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लगने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का गेट खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन गेट न खुलने पर महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
महिला ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला विनीता यादव ने पुलिस को अपनी शादी का सबूत भी दिखाया। विनीता का कहना है कि 2 साल पहले उसकी शादी अर्जुन यादव से हुई थी। अर्जुन ने पहले कोर्ट में फिर आर्य समाज से शादी की थी। महिला ने बताया अर्जन ने कहा था कि घर वालों को मना लें फिर वो उसे घर ले कर जाएगा, लेकिन 2 साल बीत गए ऐसा नहीं हुआ।

4 of 5
डेमो पिक
कई बार शिकायत की लेकिन अर्जुन ने मुझे अपने घर में नहीं रखा। विनीता ने बताया कि आज जब वो अपने हक के लिए अर्जुन के घर यानी अपने ससुराल पहुंची तो घर में मौजूद लोगों ने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
वहीं घर के बाहर हंगामा होता देख आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को पूरा मामला समझाया और अरोपी अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि प्राण त्याग दूंगी लेकिन अब अपने ससुराल में ही रहूंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें