फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का परिवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्रिकेटर और पूर्व आईपीएल खिलाड़ी मीरपुर कैंट निवासी अमित मिश्रा और उनके घरवालों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में घरेलू हिंसा का परिवाद दाखिल कर एक करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

अमित की पत्नी बिरहाना रोड निवासी मॉडल गरिमा तिवारी ने पति और ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने विपक्षियों को नोटिस जारी कर दी है। अगली सुनवाई 26 मई को होगी। परिवाद में गरिमा ने 50 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता, स्त्रीधन और साझी गृहस्थी में रहने का अधिकार भी मांगा है। कोर्ट में दाखिल परिवाद में गरिमा ने कहा कि आरबीआई में सिक्योरिटी विभाग में सहायक प्रबंधक अमित से उसकी शादी 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब से हुई थी। अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रुपये नगद और हांडा सिटी कार की मांग पूरी न कर पाने के कारण ससुरालवालों ने विदाई से इनकार कर दिया था। ढाई लाख रुपये देने और आरजू-मिन्नतें करने के बाद उसकी विदाई हुई। शादी के बाद उसे विदा कराकर किदवई नगर आरबीआई कॉलोनी स्थित ससुराल में ले जाया गया जहां सास बीना, ससुर शशिकांत, जेठ अमर, जेठानी रितु, व ननद स्वाती ने मिलकर दहेज के लिए उसे प्रताडि़त किया।
इसके बाद अमित उसे तिलक नगर आरबीआई कॉलोनी स्थित घर में रहने के लिए ले गया। वहां भी ससुरालवाले आकर प्रताडि़त करते थे। अमित उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। मॉडलिंग से जो रुपये मिलते थे वह भी छीन लेता था। दूसरी लड़कियों से इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था और उसे तलाक की धमकी देता था। शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा के कारण वह अवसादग्रस्त हो गई। बात-बात पर ससुरालवाले मर जाने का ताना देते थे जिसके कारण उसने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। सही समय पर उसके घरवाले पहुंच गए और अस्पताल में भर्ती कराया जिससे उसकी जान बच सकी। मानसिक रोगी हो जाने के कारण उसका मॉडलिंग का काम भी छूट गया। गरिमा के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर विपक्षियों को नोटिस जारी करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें