फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी का सनसनीखेज आरोप: बोली- उसके दूसरी लड़कियों से अफेयर, शराब पीकर मुझे पीटा

Mon, 09 Mar 2026 10:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गरिमा ने कहा कि मेरे सामने ही दूसरी लड़कियों से फोन पर उल्टी सीधी बातें करता था, इंस्टाग्राम में मैसेज भी करता था। प्रताड़ना के कारण वह अवसाद में रहने लगी थी। इससे माडलिंग का काम भी छूट गया। पति, ननद व सास आये दिन मर जाने का ताना देकर उसे खुदकुशी के लिए उकसाते थे।
विज्ञापन
1 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी मॉडल गरिमा तिवारी ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, मारपीट व खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाते हुए एक परिवाद दाखिल किया है। इसके पहले भी गरिमा घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए मुकदमे दाखिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
इसके खिलाफ परिवाद दाखिल
फीलखाना निवासी गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा, ननद स्वाती मिश्रा के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।
विज्ञापन

3 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
कानपुर क्लब में हुई थी शादी
इसमें कहा है कि 26 अप्रैल 2021 को रेलबाजार थानांतर्गत मीरपुर कैण्ट निवासी अमित मिश्रा से उनकी शादी कानपुर क्लब में हुई थी। ससुरालीजन दहेज में एक हांडा सिटी कार व 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। काफी मिन्नतों के बाद जब ढाई लाख रुपये दिए तब विदाई हो सकी थी। विदाई के बाद किदवई नगर आरबीआई कॉलोनी ले गये थे। जहां पति, सास-ससुर, ननद, जेठ-जेठानी ने शादी में कम सामान दिये जाने का ताना दिया। अतिरिक्त दहेज में हांडा सिटी कार व रुपयों की मांग की।

4 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
मेरी कमाई के पैसे लेता था छीन, शराब पीकर करता था मारपीट
इसके बाद अमित और गरिमा तिलक नगर स्थित आरबीआई कॉलोनी में रहने लगे तो वहां भी ननद, सास व ससुर अक्सर आकर दहेज मांगते थे। मॉडलिंग से जो भी पैसे मिलते थे अमित उसे छीन लेता था। अपने खाते मे भी पैसे ट्रांसफर करवाता था। आए दिन शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करता। भूखा रखता और तलाक की धमकी देता था। 
विज्ञापन

5 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
गैर-लड़कियों से करता था उल्टी-सीधी बातें
गरिमा ने आगे कहा कि मेरे सामने ही दूसरी लड़कियों से फोन पर उल्टी सीधी बातें करता था, इंस्टाग्राम में मैसेज भी करता था। प्रताड़ना के कारण वह अवसाद में रहने लगी थी। इससे माडलिंग का काम भी छूट गया। पति, ननद व सास आये दिन मर जाने का ताना देकर उसे खुदकुशी के लिए उकसाते थे। परेशान होकर उसने फिनायल पीकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। अगर घरवाले समय रहते अस्पताल न ले जाते तो उसकी जान चली जाती।
विज्ञापन

6 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
प्रताड़ना के कारण मैं मानसिक रोगी बन चुकी
दहेज की मांग पूरी न होने के कारण मार्च 2024 में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। गरिमा व उसके माता पिता ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह लोग दहेज की मांग पर अड़े हैं। उसे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, लैंगिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अभी भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रोगी हो गई है। माडलिंग का काम भी छूट चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गरिमा तिवारी - फोटो : itsgarimatiwari
कई महीने गरिमा ने काटे थाने के चक्कर
गरिमा के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि गरिमा ने फीलखाना थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजे। कई महीनों तक वह थाने के चक्कर काटती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तब कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें