धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार रात 12 बजे कुलदीप के केडीए डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे थे। यहां पर वह शुक्रवार भोर 3:30 बजे तक रहे। इस दौरान कुलदीप के माता-पिता समेत कई लोग मौजूद रहे।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद एक बार फिर से आईपीएल के मुकाबले शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए कानपुर निवासी दिल्ली कैपिटल्स टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। माना जा रहा कि क्रिकेटर कुलदीप ने अपनी सफलता और टीम की बेहतर प्रदर्शन के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
माता-पिता संग पहुंचे थे कुलदीप
धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार रात 12 बजे कुलदीप के केडीए डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे थे। यहां पर वह शुक्रवार भोर 3:30 बजे तक रहे। इस दौरान कुलदीप के माता-पिता समेत कई लोग मौजूद रहे।
पहले भी कई बार मिल चुके हैं कुलदीप
कुलदीप इससे पहले कई बार धाम जा चुके हैं। कुलदीप के घर से पीठाधीश्वर कैंट स्थित एक उद्योगपति के निवास पर पहुंचे और विश्राम के बाद दोपहर में हरियाणा के लिए रवाना हुए।