फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीसीपीएल सीजन-2 में क्रिक जस्ट बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) सीजन-2 का फाइनल मैच बुधवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर खेला गया। इसमें क्रिक जस्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड ऑप्टिशियन को 152 रन से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन



फाइनल मैच में क्रिक जस्ट ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाए। टीम से राहुल गांधी ने नाबाद 85, आदित्य गोयल ने 38, राहुल कुमार ने 36 और रौनक ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में ग्रैंड ऑप्टिशियन की ओर से अभिषेक सिंह, बॉबी और प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिया।


वहीं ग्रैंड ऑप्टिशियन की पूरी टीम 9.3 ओवर में 67 रन पर ढेर हो गई। टीम से संचित खन्ना ने 20 और आशीष चौरसिया ने 17 रन बनाए। क्रिक जस्ट की गेंदबाजी में राहुल गांधी ने चार, सलमान और राहुल कुमार ने दो-दो व एबी रहमान ने एक विकेट लिया। ऑलआउट प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



समापन समारोह में बेस्ट बल्लेबाज व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मुनार को और बेस्ट बॉलर का खिताब सलमान को दिया गया। समारोह में डॉ. उमेश पालीवाल, जसबीर सिंह, सुरेश सिंघवानी, आयोजक ओम मंगतानी, प्रणित अग्रवाल और डॉ. प्रतिभा ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें