कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में आयोजित नेशनल फार्मेसी वीक में विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ अपने नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार करने से लेकर नुक्कड़ नाटक और फार्मा यूथ पार्लियामेंट जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। आयुर्वेद दर्शन गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने खुद तैयार किए फेस पैक, आंवला वटी और डायबिटीज चूर्ण प्रदर्शित किए। वहीं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बेकार फूलों से तैयार किया गया मच्छर भगाने वाला उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक रहीं। ब्यूरो