फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा की मनमानी पर कसी नकेल, चौराहों पर खड़े होने पर लगी रोक

Fri, 10 Jul 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुख्य मार्गों व चौराहों पर रोककर सवारी बैठाने व उतारने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सवारी वाहनों से सामान ढोने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को अभियान चलाते हुए सामान ढोने वाले 12 ई-रिक्शा का चालान किया गया जबकि चार को सीज किया गया है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर ई-रिक्शा की धमा-चौकड़ी से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। आलम यह है कि इन वाहनों के चालक नियमों को ताक पर रखकर बीच चौराहे या व्यस्त सड़कों पर कहीं भी अचानक रुक जाते हैं और सवारी बैठाने व उतारने लगते हैं। इससे अन्य वाहनों को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ई-रिक्शा के चालक क्षमता से कई गुना अधिक वजन की सामग्री भी ढोते हैं। अत्यधिक वजन होने की वजह से ये वाहन कभी भी असंतुलित होकर पलट सकते हैं। इससे इनमें बैठीं सवारियों और आसपास चल रहे राहगीरों को गंभीर खतरा बना रहता है।
अमर उजाला में आठ जुलाई के अंक में कहीं भी ई-रिक्शा रोककर सवारी बैठा रहे चालक शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए यातायात प्रभारी विवेक सिंह ने नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। टीएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि सभी सवारी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ई-रिक्शा पर सामग्री ढोने पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसा करते पकड़े जाने पर तुरंत चालान किया जा रहा है। इसके बाद भी न मानने पर वाहन को पकड़ सीज किया जा रहा है। ऐसे 12 ई-रिक्शा का चालान किया गया है, जबकि चार को दोबारा से सामान ढोते पकड़े जाने पर सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें