दादानगर पुल की मरम्मत के दूसरे चरण का काम चल रहा है। जिसके चलते दिन में
जाम से उत्तर और दक्षिण वासियों को जूझना पड़ रहा है। वहीं पहले चरण का काम
जो पूरा हो चुका है उसकी स्लैब में दरार पड़ गई है।
जिसे देखकर
लगता है कि पुल को दूसरा छोर भी बंद न कर दिया जाए। ऐसी स्थिति में उत्तर
और दक्षिण वासियों को परेशानी हो जाएगी।दादानगर पुल के जीर्णोद्वार का पहले
चरण का काम 11 सितंबर से शुरु हुआ था और 15 नवंबर तक चला था।
जबकि
दूसरी चरण का काम मंगलवार से शुरु हुआ था। पिछले तीन दिनों से बारिश के
चलते पुल के ज्वाइंट प्लेट के बगल में पड़ी स्लैब में दरार हो गई है।
यह दरार काफी है। जिसके चलते हादसे की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।