फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि ये "बड़ा हादसा टला" क्या होता हैः सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे

Fri, 17 Nov 2017 07:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे कानपुर में ट्रेन इंजन की पटरी पर उतरने की घटना के बारे में कहते हैं
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में चंदारी के पास ट्रेन डिरेल होने की घटना को बड़ा हादसा न बताते हुए उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने मामूली ठहराया है। सीपीआरओ ने बताया कि कुछ मीडियावाले हर छोटी से छोटी घटना को "बड़ा हादसा टला" के रूप में पेश करते हैं जो गलत है। 
विज्ञापन


जब कोई हवाई जहाज उड़ता है और लैंड करता है तो एक "बड़ा हादसा टलता" है। क्योंकि अगर वो सुरक्षित नहीं उतर आता तो बड़ा हादसा ही होता!! "बड़ा हादसा" जुमला इस्तेमाल करने की इतनी होड़ क्यों? एक इंजन के दो पहिये एक प्राइवेट साइडिंग में उतर गए जो रनिंग लाइन से एकदम अलग है तो इसमें कौन सा "बड़ा हादसा" होने वाला था जो टल गया ? क्या "हादसा" शब्द के बिना काम नहीं चलता ?  

मालगाड़ी नहीं गिरी है

कानपुर में चंदारी के पास पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन
कानपुर में हुई इस घटना में मालगाड़ी नहीं गिरी है, एक अकेले इंजन के दो पहिये पटरी से उतरे हैं वो भी एक FCI की प्राइवेट साइडिंग में। चंदारी स्टेशन से FCI की ये साइडिंग निकलती है। वहां लोडेड मालगाड़ी को प्लेस कर के इंजन बाहर आ रहा था।
विज्ञापन

इससे न तो कोई 'बड़ा हादसा' होने की आशंका थी

पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन
इसलिए मैं फिर कह रहा हूँ कि मालगाड़ी नहीं गिरी है। इंजन के दो पहिये पटरी से उतरे हैं। वो भी एक प्राइवेट साइडिंग में। इससे न तो कोई 'बड़ा हादसा' होने की आशंका थी, ना ही कोई "बड़ा हादसा टला" है। 

कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें