फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के तहत सीपीनेट प्रवेश परीक्षा एक सितम्बर को

Fri, 26 Jul 2019 09:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के तहत संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय, फार्मेसी महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2019-20 में होने वाली संयुक्त पैरामेडिकल, फार्मेसी एवं नर्सिग प्रवेश परीक्षा सीपीनेट- 2019 इटावा एवं सैफई के विभिन्न केंद्रों पर एक सितंबर को आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


यह जानकारी सीपीनेट-2019 परीक्षा के कार्यकारी सदस्य डॉ. पीके जैन ने दी। उन्होंने बताया कि समस्त पाठ्यक्रमों के लिए केवल एक ही संयुक्त प्रवेश-परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर अंकित होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

डॉ. पीके जैन ने बताया कि सीपीनेट-2019 परीक्षा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई 2019 से शुरू हो गई है। इस बार विश्वविद्यालय से संचालित पैरामेडिकल, नर्सिंग के अलावा फार्मेसी कोर्सेज के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। डिग्री एवं डिप्लोमा के कुल 660 सीटों के लिए प्रवेश लिया जाएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा में 60 सीटें बैचलर ऑफ फार्मेसी की होंगी।
विज्ञापन


सीपीनेट- 2019 से संबंधित प्रवेश परीक्षा फार्म केवल आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।  जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महत्वपूर्ण तिथियों में आवेदन एवं आनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि 25 जुलाई से 10 अगस्त सायं 5 बजे तक है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र 25 अगस्त से 01 सितंबर प्रात: 9 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें