फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में पुलिस से मुठभेड़: गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, साथी फरार

Sat, 01 Aug 2026 11:06 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर अंडरपास के पास शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
क्राइम सीन पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर अंडरपास के पास शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश 30 जुलाई को हुई गोकशी की घटना में शामिल था।

क्राइम सीन पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

चेकिंग देखकर भागने की कोशिश में फिसली बाइक

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार देर रात अजीतमल पुलिस टीम प्रतापपुर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अजीतमल कस्बे की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे कट मारकर भागने लगे। इसी हड़बड़ाहट में ब्रेकर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

घिरता देख पुलिस टीम पर झोंका फायर

खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा।

30 जुलाई की गोकशी की घटना में था शामिल

पुलिस ने जब घायल बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम मनोज निवासी गांव रतनीपुर, थाना अजीतमल बताया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मनोज अपने फरार साथी 'राजा' के साथ मिलकर बीती 30 जुलाई को हुई गोकशी की वारदात में शामिल था।

विज्ञापन

अवैध असलहा व बाइक बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाश राजा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें