कानपुर। नगर निगम की ओर से संचालित कान्हा गोशाला किशनपुर, नंदीशाला पनकी, गोशाला जाजमऊ और गोशाला बकरमंडी में गोवंशों को शीत लहर से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नगर आयुक्त के आदेश पर सभी शेड तिरपाल से ढके गए हैं और गोवंशों के लिए काउ कोट की व्यवस्था की गई है। गोशालाओं में सुबह-शाम अलाव जलाए जा रहे हैं, जिनमें लकड़ी के साथ गोबर से बने गौ-काष्ठ का भी उपयोग किया जा रहा है। कान्हा गोशाला किशनपुर में गोवंश के बच्चों के लिए 100 क्षमता वाला अलग काफ शेड बनाया गया है जहां चारा, पानी और अलाव की व्यवस्था है। (संवाद)