कन्नौज। रिश्ते शर्मसार करते हुए एक युवक ने अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन के साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इससे अधिक मात्रा में रक्तस्राव होने लगा। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने भ्रूण निकालकर किशोरी की जान बचा ली। उसकी हालत काे नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली के विकासखंड गुगरापुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी ही 15 वर्षीय चचेरी बहन को प्रेमजाल में फंसाया और दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने गर्भपात कराने के लिए उसे दवा खिला दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन किशोरी को सीएचसी गुगरापुर ले गए। वहां चिकित्सक ने भ्रूण निकाल कर किशोरी की जान तो बचा ली, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की महिला विंग में किशोरी का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायल 112 पर फोन किया गया था, अभी तक कोतवाली में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।