मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगियावां में दो बिस्वा जमीन को लेकर चाचा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भतीजे पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए दूसरे भतीजे को भी ईंटों से कूच दिया। इसके कारण भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चाचा, चाची, चचेरे भाई और चचेरी बहन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम मगियावां निवासी लज्जाराम, मेवाराम और दयाराम तीन भाई थे।
पैतृक छह बीघा भूमि का बंटवारा तीनों के बीच हो गया था। बंटवारे के समय जमीन के बीच में एक भारी भरकम पेड़ था। पेड़ काटने के बाद उसे बेच दिया गया था। इसके बाद यहां दो बिस्वा जमीन खाली पड़ी थी। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दयाराम के पुत्र गोपी और दयाराम के भाई मेवाराम के बीच विवाद चल रहा है।
सोमवार रात ग्राम मगियावां निवासी गोपी पुत्र दयाराम अपने भाई प्रेमचंद्र उर्फ रिंकू (30) के साथ खाना खाने के बाद छत पर बैठा था। इसी दौरान उसके चाचा मेवाराम, चाची नन्ही, चचेरा भाई सुमित और चचेरी बहन शिवानी छत पर आ गए और गोपी को गाली गलौज करने लगे।