कानपुर। नई बस्ती निवासी अनीश और उसके चचेरे भाई रेहान उर्फ मुत्तन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रेहान ने अनीश पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले से अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के परिजन की तहरीर पर रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी दो अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर चुका है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।(संवाद)