यूपी में उन्नाव जिले के आसीवन थानाक्षेत्र के गांव ऐनीखुर्द में पांच साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने चार लोगों को दोष साबित होने पर उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 10-10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आज भी परिजन उस दिन को याद करके रो पड़ते हैं। मृतक के बड़े भाई विक्रांत पांडेय ने कहा कि इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। भाई की हत्या ने परिवार को तोड़कर रख दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं।