कानपुर देहात। बिकरूकांड के आरोपी अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी दुबे के मामले में सुनवाई फिर टल गई। अब चार मई की तिथि निर्धारित की गई है। गुरुवार को खुशी किशोर न्याय बोर्ड में खुशी मौजूद रही।
बिकरू कांड में कुख्यात अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी को एसआईटी की जांच के बाद फर्जी आईडी से सिम इस्तेमाल करने का आरोपी बनाया गया है। खुशी पर वह सभी धाराएं लगाई गई हैं जो विकास दुबे समेत उसके कुख्यात साथियों पर लगी हैं। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान मजिस्ट्रेट कमलकांत गुप्ता व सदस्य नरेंद्र मिश्रा के समक्ष चल रही है। गुरुवार को खुशी को तलब किया गया था। बालिका संरक्षण गृह बाराबंकी से लाकर उसे बोर्ड के समझ पेश किया गया। खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड ने मामले में सुनवाई की अगली तिथि चार मई निर्धारित की है। साक्ष्य पर गवाहों को तलब किया गया है। संवाद