फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में प्रेमी युगल की मौत

Sun, 16 Jul 2017 01:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उन्नाव के गंजमुरादाबाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महाराजापुर गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लखनऊ निवासी बाइक सवार प्रेमी युगल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक दोनों चार दिनों से घर से लापता थे। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

  लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर महाराजापुर गांव के पास कानपुर से लखनऊ की ओर से जा रहे बाइक सवार अचानक डिवाइडर से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक- युवती करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बांगरमऊ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। दोनों की शिनाख्त लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला सज्जातगंज निवासी अल्ताफ (21) पुत्र मोहम्मद सहादत और इसी मोहल्ले की पलक (20) पुत्री उदयनारायण के रूप में हुई।   दोनों मलाहीटोल स्थित आदर्श राजधानी कालेज में एक साथ पढ़ते थे। जिला अस्पताल पहुंचे अल्ताफ के पिता ने बताया कि दोनों 11 जुलाई को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से निकले थे। शाम को नहीं लौटे। मोबाइल पर काल भी रिसीव नहीं की। शुक्रवार देर शाम दोनों के आगरा के किसी होटल में ठहरे होने की जानकारी मिली थी। वह परिजनों के साथ रविवार को आगरा जाने वाले थे, लेकिन बेटे ने फिर से मोबाइल स्विच आफ कर लिया। शनिवार दोपहर एक्सीडेंट में उनके मरने की सूचना मिली। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल हैं। चार दिन से घर से लापता थे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लखनऊ निवासी युवक-युवती चार दिन से लापता थे
-बांगरमऊ के महराजपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें