आत्मदाह की जिद पर अड़े दंपति को समझाते थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले मेंगिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी समाजसेवी हीरालाल त्रिपाठी और उनकी पत्नी रामकिशोरी ने 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा में एक घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण नहीं कराया गया तो 15 जनवरी को आत्मदाह कर लेंगे। सोमवार की सुबह उन्हें अयोध्या कूच करना था।
बड़ोखर बुजुर्ग प्रतिनिधि के मुताबिक इसके पहले ही गिरवां थाना पुलिस उनके आवास पहुंची और पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को नरैनी में एसडीएम की कोर्ट में पेश किया।