फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा पंखे को हटा रही थी, उतर आया करंट, फिर यूं आई पति संग मौत

Sat, 01 Jul 2017 12:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के मोर्हुरपुरी गांव में करंट लगने से वृद्ध दंपति की मौत हो गई। हादसा फर्राटा पंखे को खिसकाते समय हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


मोर्हुरपुरी निवासी राजेश्वरी (65) पत्नी अजयवीर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे में झाड़ू लगा रही थी। वह कमरे में रखे फर्राटा पंखे को हटाने लगीं। पंखे में करंट उतरा था। इस वजह से वह पंखा सहित गिर पड़ीं।

गिरने की आवाज सुनकर उनके पति अजयवीर (69) कमरे में पहुंच गए। उन्होंने राजेश्वरी को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। करीब 8:30 बजे उनकी पोती शालिनी कमरे में गई और दोनों को बेहोश देख चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर अन्य परिवारीजन भी दौड़े आए। किसी तरह पंखे का प्लग निकालकर हटाया गया, लेकिन तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। क ोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें