उद्योगों को प्रशिक्षित कामगार मुहैया कराने के उद्देश्य से देश के पहले सेंटर फॉर एक्सीलेंस का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में 19 दिसंबर को करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय उद्यमिता विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने यहां दी।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि अभी यह सेंटर दादानगर स्थिति एडवांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एटीआई) से चलेगा बाद में इसी इंस्टीट्यूट को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में तब्दील करने की योजना है, इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
सेंटर फॉर एक्सीलेंस का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी साकेत नगर स्थित रेलवे मैदान पर ही करेंगे। इसमें लेदर और पेंट इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित कामगार तैयार होंगे। रूडी ने कहा कि अकेले कानपुर में ही 50 हजार स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार) हैं, उनके लिए भी बेहतर उपाय किए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी।
संबंधित माई सिटी 1