फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में करना चाहते हैं सफर तो ऐसे कराएं टिकट, यहां खुलेगा काउंटर

Fri, 20 Sep 2019 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नई दिल्ली से लखनऊ के बीच वाया कानपुर होकर चलने वाली देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के कनपुरिया यात्रियों के लिए खुशखबरी है। तेजस के लखनऊ और दिल्ली से छूटने के बाद और चार्ट तैयार होने के बाद भी अगर ट्रेन में सीटें बच गई हैं तो उन सीटों पर कानपुर सेंट्रल से रिजर्वेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए ट्रेन का संचालन करने वाली आईआरसीटीसी को कानपुर में रेलवे ने करंट टिकट काउंटर दे दिया है। यह प्लेटफार्म नंबर एक के मेन गेट पर बने काउंटर में खुलेगा। इसमें पहले पूछताछ केंद्र था।
 

 

रिवर्स शताब्दी छूूटी तो तेजस से जाएं दिल्ली

शताब्दी ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Rail Info
कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में अगर सीट नहीं मिल सकी या किन्हीं वजहों से छूट गई तो तेजस एक्सप्रेस में करंट टिकट लेकर आराम से दिल्ली जा सकते हैं। रिवर्स शताब्दी के कानपुर से छूटने का समय सुबह छह बजे है, जबकि तेजस एक्सप्रेस कानपुर से सुबह 7:25 बजे रवाना होगी।

दोनों तरफ से कानपुर में ट्रेन आने के दो घंटे पहले ही काउंटर खुल जाएगा। इसके अलावा इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी होगी। वापसी में गाजियाबाद से तेजस के छूटने के बाद भी लखनऊ जाने के लिए यात्री बची सीटों पर करंट काउंटर से रिजर्वेशन करा सकते हैं। सेंट्रल से यह ट्रेन रात 9:35 बजे छूटेगी और लखनऊ रात पौने 11 बजे पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

60 दिन पहले हो सकेंगे ऑनलाइन रिजर्वेशन

Tejas Express - फोटो : अमर उजाला
यूं तो रेलवे के नियम के मुताबिक चार महीने पहले रेलवे काउंटर पर रिजर्वेशन करा सकते हैं। लेकिन आईआरसीटीसी 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन कराने की सुविधा देगी। तेजस एक्सप्रेस में भी यही व्यवस्था लागू होगी। तेजस एक्सप्रेस का संचालन चार अक्तूबर से होना है।

ऐसे में अब तक रिजर्वेशन खोल देना चाहिए लेकिन नई ट्रेन होने की वजह से अभी रिजर्वेशन होना खुला नहीं है। रिजर्वेशन शुरू होने के बाद अगले 60 दिनों के लिए सीटें रिजर्व कराई जा सकती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के पहले ऑनलाइन टिकटों के लिए आईआरसीटीसी ने एक सप्ताह पहले बुकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें