पार्षद नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे
नवीन पंडित ने प्रवर्तन दस्ता गठित होने का उद्देश्य पूरा न होने, दस्ते पर वसूली, मनमाने तरीके से काम करने, पार्षदों से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। बाद में पार्षद नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्हें मामले की जानकारी देकर ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी समेत सभी सदस्यों को हटाने और उनकी जगह अन्य संस्था के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों का दस्ता गठित करने, पॉलिथीन नष्ट करने के लिए कमेटी बनाने, इसमें पार्षदों को शामिल करने, दुकानों के बजाय फैक्टरियों में छापा मारने की मांग की गई।
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
यहां पर सपा पार्षद दल के नेता जावेद अख्तर गुड्डू, कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल, महेंद्र पांडेय पप्पू, यशपाल सिंह, कौशल मिश्रा, नीरज बाजपेई, आदर्श गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी, जितेंद्र चौरसिया, अभिनव शुक्ला गोलू, अर्पित यादव, मंजू कुशवाहा, आरती तिवारी, नित्या बाजपेई, विद्या वर्मा, हरि शंकर तिवारी, अनिल यादव, सुनील पासवान, सौरभ देव, संतोष साहू, सुनील तिवारी आदि रहे।
छह महीने पहले भी हुआ था विवाद
सरोजनीनगर के पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि छह महीने पहले वह नगर निगम उद्यान विभाग में फुटपाथ पर लगे सूखे पेड़ को कटवाने की अनुमति लेने गए थे, जहां पर उद्यान अधीक्षक से बातचीत के दौरान ड्यूटी कर रहे प्रवर्तन दस्ते के सदस्य ने बदतमीजी की थी। इसका विरोध करने पर विवाद भी हुआ था। उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त से की थी।