फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने दी इस्तीफे की चेतावनी, सीएमओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 10 Jan 2019 02:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जानकारी देते हुए प्रेम सिंह
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग ने सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा आंदोलन की चेतावनी दी है। सीएमओ पर ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर जीपीएफ व एरियर भुगतान में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। मांग की है कि अगर 24 घंटे के अंदर सीएमओ का जनपद से स्थानांतरण नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री को सामूहिक इस्तीफा भी सौंपेंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को सीएमओ कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यूपी मिनस्ट्रियल एंड पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने तानाशाही का रवैया अपना रखा है। सीएमओ लिपिक संवर्ग पर अनर्गल दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर स्थानांतरण की धमकी दी जा रही हैं। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मियों को माह में 15 तारीख से पहले वेतन भी नहीं मिलता है। एएनएम से लेकर डाक्टर तक की पोस्टिंग भी रुपये लेकर की जा रही है। सभी लिपिकों ने जिले से सीएमओ डा. लालता प्रसाद का स्थानांतरण करने की मांग उठाई।

इस संबध में उन्हाेंने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र भी भेजा। लिपिकों ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को 24 घंटे का समय दिया है। इस समय में अगर सीएमओ को नहीं हटाया गया तो वह हड़ताल के साथ ही सामूहिक इस्तीफा देने पर मजबूर होंगे। इस दौरान उमा निवास बाजपेई, सुबोध त्रिपाठी, नीरज निगम, एजाज मौजूद रहे। 
विज्ञापन


समय आने पर दिए जाएंगे साक्ष्य
सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले लिपिकों ने कहा कि वह समय आने पर भ्रष्टाचार के सभी आरोपों के साक्ष्य भी उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक साक्ष्य भेजे जाएंगे। 

पटल बदलने से नाराज हैं बाबू
सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने कहा कि विभाग के लिपिक अपनी मनमानी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कई लिपिकों के पटल बदले हैं। जिससे वह नाराज हैं और वह हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें