कानपुर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं लेकिन वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी निर्धारित तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद इसमें तेजी आएगी।
एक दिन में करीब एक हजार लोगों को टीके लगाने की योजना बनाई गई है जिसके लिए 100 टीमों का गठन किया गया है। रविवार को नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि एक दिन में एक टीम के जरिए 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।