फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कानपुर में रोज 1000 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Mon, 28 Dec 2020 03:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कानपुर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां  कर ली गई हैं लेकिन वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी निर्धारित तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन


एक दिन में करीब एक हजार लोगों को टीके लगाने की योजना बनाई गई है जिसके लिए 100 टीमों का गठन किया गया है। रविवार को नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि एक दिन में एक टीम के जरिए 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

 
विज्ञापन

यह व्यवस्था सभी सीएचसी, पीएचसी तथा सरकारी अस्पतालों में की गई है। सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि कोई समस्या होती है तो वहां पर निशुल्क इलाज किया जाएगा।

अभी तक वैक्सीन के अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं। किसी को वैक्सीन लगाने के बाद कोई समस्या नहीं आ रही है। वैक्सीन के दूसरे फेज की टेस्टिंग पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी। वहां से निर्देश मिलते हो सभी को वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया जाएगा। 

इस तरह से बनी है व्यवस्था 
-पहले चरण में 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिसमें डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। 
-दूसरे चरण में 50 हजार लोगों को लगेगी जिसमें पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं।  -तीसरे चरण में 5 लाख लोगों को लगेगी जिसमे 50 साल या उससे ऊपर के सीनियर सिटीजन शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें