फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus update kanpur: आठ जमातियों समेेत 14 के सैंपल निगेटिव, सभी को किया गया क्वारंटीन

Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में गुरुवार को भेजे गए आठ जमातियों के सैंपल जांच में कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। ये सैंपल बरीपाल और मछरिया में कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए लोगों के हैं। इसके अलावा छह अन्य कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल हैं।
विज्ञापन


ये सभी लोग रामा मेडिकल कालेज मंधना और नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल के क्वारंटीन हाउस में रह रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी इन लोगों को क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद घर जाने दिया जाएगा।

मछरिया, बाबूपुरवा, पटकापुर, कर्नलगंज, बरीपाल घाटमपुर आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित जमातियों के गश्त करने के दौरान इनके संपर्क में आने वालों को ढूंढ-ढूंढकर सेहत की जांच कराकर क्वारंटीन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार और शुक्रवार को जमातियों के संपर्क में आने वाले कुल 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें आठ की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। कर्नलगंज के एक 25 साल के जमाती को हैलट के कोरोना वार्ड में रखा गया है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन उसे क्वारंटीन में रखा गया है। अगर लक्षण उभरते हैं तो उसकी जांच दुबारा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें