फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus update: कोरोना से दो और मरे, मरने के बाद जांच को भेजे गए थे सैंपल, एक युवती भी पॉजिटिव

Mon, 25 May 2020 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक वाराणसी का तो दूसरा जौनपुर का रहने वाला था। एक की मौत शनिवार देर रात ट्रेन में हुई थी तो दूसरे का शव अर्मापुर में ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। मौत के बाद दोनों के सैंपल जांच को भेजे गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सीटीएस बस्ती कल्याणपुर की युवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह मरने वालों की संख्या 13 हो गई है और अब तक संक्रमित 335 हो चुके हैं। 

जौनपुर जिले के शाहपुर का विजय नाथ प्रजापति (48) मुंबई से सिद्धार्थ नगर जा रही ट्रेन से यात्रा कर रहा था। शनिवार देर रात इसकी मौत हो गई थी। विजय डायबिटीज और हार्ट का मरीज था। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उसका शव उतारा गया।
विज्ञापन


सैंपल लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया था। वहीं वाराणसी के रुहानिया निवासी कृष्ण मुरारी (49) का शव शनिवार को अर्मापुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। इसका भी सैंपल लिया गया था। इन दोनों मौतों को कानपुर के आंकड़ों में ही जोड़ा गया है।

वहीं कल्याणपुर की युवती कुछ दिन पहले मुंबई के बोरीवली से लौटी है। इसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे मंधना स्थित रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसके घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें क्वॉरंटीन कराने के बाद सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें