फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लावारिस शवों का नहीं होगा कोराना टेस्ट, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों में खौफ

Sat, 16 May 2020 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर मिले पांच लावारिस शवों को बिना कोरोना टेस्ट के पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। इससे पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी दहशत में हैं।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर पुलिस को कचहरी परिसर में 75 साल के बुजुर्ग, जाजमऊ दरगाह शरीफ के पास अधेड़ (55), परमट घाट के पास गंगा में युवक, महाराजपुर यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में हाईवे के सामने वृद्धा व नौ नंबर क्रॉसिंग के सामने 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला था।

पुलिस ने बिना कोरोना टेस्ट करवाए  शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस पर कर्मचारियों के आपत्ति जताने पर भी  पुलिस कर्मियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। कर्मचारियों को डर है कि अगर किसी की भी कोरोना से मौत हुई होगी तो उनकी जान पर भी बन आएगी।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूर का शव होने की आशंका
चकेरी में एचएएल कैंपस के सामने हाईवे पर गुरुवार रात मिले युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक प्रवासी मजदूर हो सकता है। हालांकि कोरोना संक्रमित मानकर पुलिस ने मेडिकल टीम की मदद से उसका सैंपल जांच के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें