फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ब्रिटेन में कनपुरिया कोव-2 से संक्रमित, दो सौ की और सूची मिली, 89 शहर के यात्री आए

Mon, 28 Dec 2020 03:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
ब्रिटेन में रह रहे कानपुर के एक व्यक्ति को कोरोना के नए रूप (स्ट्रेन) कोव-2 का संक्रमण हो गया। एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग में उसका मर्ज पकड़ में आ गया तो उसे ब्रिटेन में ही रोक लिया गया। हवाई जहाज में उसकी सीट खाली आई।
विज्ञापन


यह बात आरआरटी सेंटर में आई सूची से पता चली। सेंटर को 200 यात्रियों की और सूची मिली। इनमें 89 शहर के हैं। इनके बारे में पता किया जा रहा है। बाकी आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। केंद्र ने ब्रिटेन से आने वाले 118 लोगों की सूची भेजी थी। इनमें 86 ब्रिटेन से आने वालों और उनके परिजनों समेत 220 लोगों की जांच कराई गई थी।

इनमें सभी निगेटिव आए हैं। इसके बाद चकेरी एयरपोर्ट पर विभिन्न प्रांतों से आने वाले 200 लोगों की सूची आरआरटी सेंटर को भेजी गई। आरआरटी सेंटर प्रभारी डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि सोमवार से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन को लेकर सिस्टम अलर्ट मोड पर
कानपुर। वैक्सीनेशन को लेकर सिस्टम को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। जिले में वैक्सीनेशन के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए 21 यूनिटें गठित की गई हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे ही किटें आ जाएंगी वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें