कोरोना संक्रमित को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देरा रात को आई रिपोर्ट में एक साथ 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुबह भी दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। एक दिन में सर्वाधिक 60 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
इन लोगों की जांच निजी पैथोलॉजी लैब में कराई गई थी। इसके साथ ही शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 931 हो गई है। अभी तक 35 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हो चुकी है और 493 रोगी कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए हैं।