फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कन्नौज में दिल्ली-मुंबई से आए दो प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव, गांव किया गया सील

Sat, 23 May 2020 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई और दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल तिर्वा में भर्ती कराया है। जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इनमें से 12 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब 18 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। ठठिया इलाके के हासापुर निवासी 50 वर्षीय कामगार अपनी पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के हरकेश नगर ओखला फेज-2 में रहता था। वह 20 मई को कार बुक कर पत्नी और बेटे के साथ गांव लौटा था।

 
विज्ञापन

21 मई को मेडिकल काॅलेज में कोरोना जांच कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर के हाजीगंज में रहने वाला 20 वर्षीय युवक मुंबई में धंधा करता था। वह 21 मई को श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर आया था। यहां बस से कन्नौज पहुंचा।

घर जाने के बाद शाम को जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीमों ने दोनों को कोविड-19 अस्पताल तिर्वा में भर्ती कराया है। शहर के मोहल्ला हाजीगंज और हासापुर को हॉटस्पॉट बनाकर पुलिस तैनात कर दी गई है।

अग्निशमन विभाग ने दोनों हॉटस्पॉट में सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अबतक 30 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 12 लोग ठीक हो चुके हैं। 18 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें