कानपुर के निजी कोविड अस्पताल मानकों के अनुरूप डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर पर एनेस्थीसिया के विशेषज्ञों की कमी है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने निजी कोविड अस्पतालों को मानकों के अनुसार डॉक्टरों की व्यवस्था करने के लिए दो दिन का समय दिया था।
इसमें 10 बेड के आईसीयू पर चार एनेस्थेटिस्ट के लिए कहा गया था। इस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 112 एनेस्थेटिस्ट की तीन साल पुरानी सूची प्रशासन को भेजी है। अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में उन निजी अस्पतालोें में डॉक्टरों की उपलब्धता के मानकों की जांच हो रही है, जिन्हें कोविड स्टेटस मिला है।