फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: छह दिन पहले सूरत से लौटी गर्भवती की मौत, महिला के साथ पति समेत लौटे थे 17 प्रवासी

Sun, 17 May 2020 06:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के संदलपुर में छह दिन पहले सूरत, गुजरात से घर लौटी गर्भवती महिला की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलपुर क्षेत्र के गढ़िया सिंकदरा गांव निवासी तारबाबू गर्भवती पत्नी रचना (24) समेत गांव के 17 लोगों के साथ सूरत से छह दिन पहले घर लौटा था।
विज्ञापन


उसने बताया कि सभी सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। लॉकडॉउन में वह वहीं फंस गए थे। मौका मिलते ही तारबाबू पत्नी व अन्य के साथ ट्रक से गांव पहुंचा था। शनिवार रात अचानक रचना की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे हवासपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉ. गुरफान ने प्राथमिक उपचार के बाद रचना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान गायत्री देवी ने बताया कि सूरत से लौटे 15 लोगों का परीक्षण कराकर क्वारंटीन कराया गया। जबकि,  दंपति ने स्वास्थ्य की जांच कराने से इंकार कर दिया था। थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर ने बताया कि रचना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें