जालौन में बेवजह घर से निकलने पर पुलिस ने सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ती महामारी से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जालौन जिले के कोंच में बेवजह कुछ युवा चौराहों पर खड़े मिले तो कुछ बाइक से घूमने निकले। इसपर पुलिस ने इन्हे सबक सिखाया।
तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा एवं नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर सभी को इकठ्ठा कर कर मुर्गा बना दिया। अधेड़ों को उठा बैठक लगवाई। घर में बंद महिला, पुरुष और बच्चें खिड़कियों पर आकर झांकने लगें और तहसीलदार की इस सख्ती को देखकर तालियां बजाकर स्वागत किया।