फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Up: हमीरपुर में एक साथ मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल में होंगे भर्ती

Fri, 12 Jun 2020 01:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार सुबह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले में एक साथ 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सरीला तहसील में पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित वीरा गांव में आठ संक्रमित निकले, इसमें दो दुकानदार, छह प्रवासी संक्रमित के संपर्क में आने वाले, चुरहा में पहले से संक्रमित महिला का लड़का व 9 साल का बालक कोरोना पाॅजिटिव मिला है।

चंडौत में 3 जून को आया प्रवासी मजदूर व अतरौली में दिल्ली से आया प्रवासी भी संक्रमित पाया गया है। त्योतना में प्रवासी मजदूर के संपर्क में आने वाले में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मौदहा कस्बे में पहले से संक्रमित पीएसी सिपाही की पत्नी, पाटनपुर में प्रवासी मजदूर, कुरारा के बेरी गांव में प्रवासी भी संक्रमित निकला। अब तक जिले में 42 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें से आठ लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबिक एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें