फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली में संक्रमण बढ़ा तो जाने वाले यात्री भी घटे, फ्लाइट से आ ज्यादा रहे पर जा कम रहे

Thu, 18 Jun 2020 08:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने से फ्लाइट और ट्रेनों से कानपुर से दिल्ली जाने वालों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। बीते एक सप्ताह से यही हाल है। हालांकि दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा है। श्रमशक्ति एक्सप्रेस की सीटें आने वालों से भरी हैं।
विज्ञापन


रोजाना औसतन 1500 यात्री आ रहे हैं लेकिन यहां से औसतन 700 से 800 यात्री ही दिल्ली जा रहे हैं। यानी जाने वाले यात्री आधे हो गए हैं। 15 जून को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट की महिला के पॉजिटिव आने के बाद लोगों में डर है।

बुधवार को फ्लाइट से 18 लोग गए और 74 लोग कानपुर आए हैं। 16 जून को सिर्फ नौ लोग फ्लाइट से दिल्ली गए थे और 69 आए थे। 15 जून को दिल्ली 18 यात्री गए और 77 आए। 14 जून को 39 यात्री गए थे और 77 आए। 13 जून को 24 यात्री गए और 74 आए, 12 जून को 24 यात्री गए और 78 आए थे।

अभी एक फ्लाइट ही चल रही है लेकिन दिल्ली जाने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि कानपुर आने वालों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें