बांदा जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। रविवार को पांच नमूनों की रिपोर्ट आई। जिसमें कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
जबकि पुराने पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। बांदा जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 23 पहुंच गई है।