कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कानपुर देहात में शुक्रवार को दो और युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक साथ दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एक युवक रसूलाबाद कस्बा का है व दूसरा रूरा क्षेत्र के बनीपारा गांव का है। बताते चलें कि कानपुर देहात में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हो गई है। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है व एक कोरोना मरीज ठीक हो चुका है।