फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in up: आइसोलेशन वार्ड की खिड़की की जाली काटकर भागे दो बंदी, हड़कंप

Thu, 23 Apr 2020 02:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड से भागे दो बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में आइसोलेशन वार्ड से दो बंदियों के भागने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मोहल्ला मोतीनगर निवासी अजय उर्फ करिया व रोहित पुत्र लक्ष्मण को दही चौकी पुलिस ने 19 अप्रैल की रात शहर के मोहल्ला आवास विकास में इलेक्ट्रानिक गोदाम में चोरी के प्रयास में पकड़कर 20 अप्रैल को जेल भेजा था।
विज्ञापन


जेल में खांसी, जुकाम की समस्या बताने पर दोनों की आमद कर जिला अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई। जिस पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों का सैंपल लेकर 14 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया गया।

बुधवार देर रात दोनों आरोपी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की की जाली काटकर हथकड़ी हाथ से निकालकर भाग निकले। दोनों के भागने की सूचना पर मेडिकल स्टॉफ व पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व सदर कोतवाल समेत स्वाट टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनों को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी। हालांकि गुरुवार दोपहर बाद तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें